UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग 2024 अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी है। सोमवार को इस लीग में गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स की टीमों का आमना-सामना हुआ। इस मैच में मीडियम पेसर विनीत पंवार की धारदार गेंदबाजी के सामने गोरखपुर की टीम सिर्फ 104 रन ही बना सकी। गोरखपुर एक समय 72 रनों पर ही सात विकेट गंवा चुकी थी। यहां से लग रहा था कि टीम 100 रन भी नहीं बना सकेगी, लेकिन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हरदीप सिंह ने 16 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उनकी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कानपुर सुपरस्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गोरखपुर को बैटिंग का न्यौता दिया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां टीम ने 16 रनों के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। टीम ने 26 रनों तक आते-आते अपने चोटी के चार बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान अक्षदीप सिंह और हरदीप सिंह के बीच 32 रनों की साझेदारी हुई। अक्षदीप ने 17 रनों की अपनी छोटी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया।
गेंदबाजी में चमके विनीत-मुकेश
कानपुर के तेज गेंदबाज विनीत पंवार ने मैच में धारदार गेंदबाजी करते हुए गोरखपुर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। यहां उनके गेंदबाजी के शिकार अविनाश चौधरी, हरदीप सिंह और विजय यादव को आउट किया। उनके अलावा मुकेश कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए कोटे के तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इन दोनों के अलावा मोहसिन खान, शुभम मिश्रा और शौर्य सिंह को एक-एक विकेट मिला।
कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
यूपी टी20 लीग 2024 में अब तक तीन टीमों ने अपने कोटे के सभी दस मैच खेले हैं। इनमें से तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स है, जिसके 16 पॉइंट्स हैं। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ फाल्कंस की टीम है, जिसके 12 पॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर काशी रुद्रास की टीम है, जिसके 10 पॉइंट्स हैं। गोरखपुर और कानपुर की टीमें आठ-आठ पॉइंट्स के साथ लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: पथुम निसांका ने रच दिया इतिहास, सेंचुरी ठोक मचाई तबाही, बने ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines