UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। मेगा ऑक्शन से पहले ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी टीमों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। इस बार कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। तो आइये जानते हैं कि आईपीएल ऑक्शन में यूपी टी20 लीग के किन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है।
स्वास्तिक चिकारा
मेरठ मेवरिक्स के स्वास्तिक चिकारा ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 45.29 की औसत 317 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 201.91 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा है। अपनी एक पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। स्वास्तिक चिकारा पार्ट टाइमर स्पिनर भी हैं। ऐसे में आईपीएल ऑक्शन में उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है।
जीशान अंसारी
इस लिस्ट में मेरठ मेवरिक्स का एक और खिलाड़ी है। हम बात कर रहे हैं लेग स्पिनर जीशान अंसारी की। जीशान की फिरकी के आगे कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया है। उन्होंने 8 मैचों में 10.47 की औसत से 19 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.7 रहा है। वो एक मैच में 5 विकेट भी ले चुके हैं। इसके अलावा वो निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इस वजह से आईपीएल में RCB और DC जैसी टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं।
विपराज निगम
विपराज निगम विकेट लेने के मामले में जीशान अंसारी से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 9 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 12.28 का रहा। उन्होंने ने भी एक मैच में एक विकेट लिए हैं। विपराज निचलेक्रम में बड़े शॉट भी लगा सकते हैं। टी20 क्रिकेट में लेग स्पिनर्स की सफलता को देखते हुए ऑक्शन में विपराज निगम पर भी बड़ी बोली लग सकती है।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines