हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP T20 league 2024: क्या अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार? जानें कैसे हैं यूपी टी20 लीग के आंकड़े

UP T20 league 2024: यूपी टी20 लीग की शुरुआत से ही सभी की नजरें भुवनेश्वर कुमार पर टिकी हुई थीं। सभी को उम्मीद थी कि भुवी अच्छा प्रदर्शन करके आईपीएल मेगा ऑक्शन में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

विज्ञापन

UP T20 league 2024: यूपी टी20 लीग का दूसरा सीजन 25 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में अभी तक टीमें 7 से ज्यादा मैच खेल चुकी हैं। इस बार लीग में टीम इंडिया के भी कई स्टार्स खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार लीग में भुवनेश्वर कुमार पर सभी की निगाह टिकी हुई थी। हालांकि अभी तक अपने नाम के अनुसार वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब आईपीएल में उनकी दावेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

संघर्ष करते नजर आए हैं भुवनेश्वर कुमार

इस सीजन में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 5 ही विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.80 का रहा है। इसके अलावा स्ट्राइक रेट 32.40 का रहा है। वो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 20 लिस्ट में भी नहीं हैं। भुवी की बढ़ती उम्र और उनकी फॉर्म अब उनके लिए चिंता का विषय बन गई है। भुवी की गेंदों में अब पहले जैसी स्विंग और रफ्तार नहीं है।

 

आईपीएल में नहीं था खास प्रदर्शन

अगर आईपीएल 2024 की बात करें तो इसमें भी भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 16 मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका उनका स्ट्राइक रेट 79.31 का था। इस सीजन में भी भुवी बहुत ज्यादा प्रभाव मैच पर नहीं डाल पाए थे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्‍ड कप ज‍िताने वाले द्रव‍िड़ ने जब कर डाली छक्‍कों की बार‍िश, खोल द‍िए गेंद के धागे

आईपीएल में हो सकते हैं अनसोल्ड

इस साल के अंत में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि हैदराबाद उन्हें रिटेन करेगा। भुवी की उम्र भी अब 35 साल हो गई है और उनकी फॉर्म को देखते हुए हैदराबाद उन पर दांव नहीं लगाना चाहेगी। इसके अलावा टीमें युवा गेंदबाजों को भी मौका देना चाहेगी। ऐसे में अगर भुवनेश्वर कुमार आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो वो आईपीएल में अनसोल्ड भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: मुशीर खान ने सेंचुरी ठोक मचाया गदर, भाई सरफराज खान का रिएक्शन वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola