UP T20 League 2024 Aryan Juyal: यूपी टी-20 लीग में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस लीग का दूसरा मुकाबला सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया। गोरखपुर लायंस और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में लायंस के 22 साल के खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने तूफानी पारी खेल फैंस को दंग कर दिया। आर्यन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 54 गेंदों में 10 चौके-5 छक्के ठोक 192.59 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 104 रन कूटे।
खूब ठोके गगनचुंबी छक्के
तीसरे नंबर पर इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए आर्यन ने अपनी तूफानी पारी में एक से एक गगनचुंबी छक्के ठोके। उनके साथ ही कप्तान ध्रुव जुरेल ने 46 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 70 रन की शानदार पारी खेली। अक्षदीप नाथ ने 11 गेंदों में नाबाद 22 और अभिषेक गोस्वामी ने 13 रन बनाए। गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में 218 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में नोएडा सुपर किंग्स की टीम 17 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई। इस तरह गोरखपुर लायंस ने ये मुकाबला 91 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 19 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत
कौन हैं आर्यन जुयाल?
बता दें कि जुयाल आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टीम के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सिर्फ एक सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। वह भारत के लिए अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं। मुरादाबाद के रहने वाले आर्यन जुयाल विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 39.84 के औसत से 996 रन जड़े हैं। जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। जबकि लिस्ट ए के 34 मैचों में 45.46 के औसत से 1273 रन बनाए। वहीं 15 टी-20 मैचों में उनके नाम 385 रन दर्ज हैं। ये उनके टी-20 करियर का पहला शतक भी है।
ये भी पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड ने T20-ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मिली जगह
दलीप ट्रॉफी में आएंगे नजर
आर्यन जुयाल जल्द ही 5 सितंबर से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में नजर आएंगे। उन्हें टीम-सी में रखा गया है। जिसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। इस टीम में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे और संदीप वॉरियर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: ये आईपीएल की टक्कर का क्रिकेट, राजीव शुक्ला बोले- टैलेंट पर सिलेक्टर्स की नजर
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines