UP T20 2024: यूपी टी20 लीग में इन 3 बल्लेबाजों ने मचा दिया धमाल, MI का ये खिलाड़ी 108 की औसत से बना रहा है रन

UP T20 League: यूपी टी20 लीग में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ये युवा खिलाड़ी से अपने प्रदर्शन से आईपीएल ऑक्शन में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस सीजन में तीन बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोला है।

ind vs - 2024-09-01T222743.739

UP T20 League: यूपी टी20 लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 25 अगस्त से हुई थी। इस बार लीग में 6 टीमें खेल रही हैं। इस सीजन का पहला मैच काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला गया था। अभी तक इस लीग में लगभग हर टीम ने 5 मैच खेले हैं। तो आइये जानते हैं कि अभी तक किन खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है।

विज्ञापन

आर्यन जुयाल (गोरखपुर लायंस)

विज्ञापन

आर्यन जुयाल ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने इस सीजन में 3 मैचों की 3 पारी में 108 के शानदार औसत से 216 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.41 का रहा है। बता दें कि आर्यन जुयाल आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्हें एक भी सीजन में मुंबई के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। मुंबई ने उन्हें 2023 में रिलीज भी कर दिया था।

विज्ञापन

समीर रिजवी (कानपुर सुपरस्टार)

समीर रिजवी कानपुर सुपरस्टार के कप्तान हैं। एक कप्तान के रूप में उन्होंने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों की 4 पारियों में 42.50 की औसत से 170 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक बनाया है। उन्होंने अपनी पॉवर हिटिंग से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 165.05 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। बता दें कि आईपीएल में समीर रिजवी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। चेन्नई मैनेजमेंट भी उनकी इस परफॉरमेंस से खुश होगा क्योंकि वो समीर को अपने फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्वास्तिक चिकारा

स्वास्तिक चिकारा भी इस बार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 166 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.50 का है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा का है। उन्होंने 2 अर्धशतक बनाए हैं। वो आईपीएल में दिल्ली का हिस्सा हैं। उनके इस प्रदर्शन के दिल्ली की टीम भी उन्हें आईपीएल में एक बार मौका देना चाहेगी। वो एक अच्छे फिनिशर बन सकते हैं। इसके अलावा वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ