हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की हो गई इस टीम में एंट्री? वायरल तस्वीर से मिल रहा हिंट

Shardul Thakur: पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अब इस टीम के लिए आईपीएल 2025 में खेलते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
Shardul Thakur

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जहां पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। दुनिया की सबसे बड़ी लीग के शुरू होने से पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर फिर से सुर्खियों में हैं। उन्हें रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कैंप में उनकी किट पहनकर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। ट्रेनिंग सेशन के दौरान शार्दुल की गेंदबाजी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से उनको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एलएसजी इस सीजन अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने की समस्या से गुजर रही है, जिसमें मयंक यादव, आवेश खान और मोहसिन खान का नाम शामिल है। एलएसजी इस समय तीनों तेज गेंदबाजों की फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार कर रही है, जो फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं। इसकी वजह से ही यह उम्मीद की जा रही है कि एलएसजी शार्दुल को टीम में शामिल कर सकती है। शार्दुल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले थे, लेकिन उन्हें इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: 4 विकेट लेने वाला गेंदबाज नहीं बना प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

विज्ञापन

जोरदार फॉर्म में हैं शार्दुल

शार्दुल पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई के लिए खेलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 22.62 की औसत से 35 विकेट लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते दिखाते हुए नौ मैचों में 505 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन से टीम को कई बार दबाव की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिली।

शार्दुल का आईपीएल रिकॉर्ड

सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही नहीं, बल्कि शार्दुल का आईपीएल रिकॉर्ड भी अच्छा है। आईपीएल में इस तेज गेंदबाज ने 95 मैचों में 30.52 की औसत से 94 विकेट लिए हैं, जबकि बल्ले से 37 पारियों में 138.92 की शानदार स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो आईपीएल 2025 में इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। वे 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola