Drew McIntyre: WWE में मौजूदा समय ड्रू मैकइंटायर काफी चर्चा में चल रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. अपने करियर में पहली बार उन्होंने इस टाइटल को जीता. कंपनी का इंटरनेशनल टूर चल रहा है. लगातार लाइव इवेंट हो रहे हैं. मैकइंटायर सभी जगह अपने टाइटल को डिफेंड कर रहे हैं. खैर ड्रू अब बेशर्मी की हदें भी पार कर रहे हैं. इस बार उन्होंने खुद को नया नाम दिया और कोडी रोड्स के दिवंगत पिता का मजाक बनाया.
WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने लाइव इवेंट में क्या किया?
WWE में ड्रू मैकइंटायर को लंबे समय बाद सफलता मिली है. फैंस भी लंबे समय से उन्हें चैंपियन बनाने की मांग कर रहे थे. हाल ही में WWE का लाइव इवेंट न्यू कैसल में हुआ. वहां पर मैकइंटायर ने रिंग में अपने परिचय के लिए खास अनुरोध किया. मैकइंटायर ने कहा कि उन्हें रियल अमेरिकन ड्रीम के नाम से पुकारा जाए. आप सभी जानते हैं कि ये कोडी रोड्स के पिता डस्टी रोड्स का उपनाम था. मैकइंटायर ने इसके जरिए उनका मजाक उड़ाया. इससे साफ पता चलता है कि मैकइंटायर अभी भी कोडी को मानसिक तौर पर नीचे गिराने में लगे हुए हैं.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े मैच जो Triple H ने WWE Royal Rumble 2026 में जरूर कराने चाहिए, फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियन
कोडी रोड्स को नहीं मिलेगा रीमैच
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत ड्रू मैकइंटायर ने की. उन्होंने कहा कि निक एल्डिस के सात उनकी शर्तों के अनुसार कोडी रोड्स को उनका रीमैच नहीं मिलने वाला है. बाद में शो में कोडी ने कहा कि वो आगामी रंबल मैच में एंट्री करेंगे. मैकइंटायर के ऊपर इस बार जेकब फाटू ने हमला किया. फाटू और कोडी के बीच भी ब्रॉल हुआ. दोनों के बीच Saturday Night’s Main Event में मैच होने वाला है. रॉयल रंबल में मैकइंटायर भी अपना टाइटल दांव पर लगाने वाले हैं. Saturday Night’s Main Event में होने वाले फैटल 4वे मैच से निर्धारित होगा कि मैकइंटायर की टक्कर किससे होगी.
ये भी पढ़ें:-2026 में इन 3 WWE सुपरस्टार्स को लगेगा झटका! अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन?
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines