पर्थ में मैच के दौरान अंपायर की बाल-बाल बची जान, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

Tony Dinobrega Injury: साउथ पर्थ में एक थर्ड ग्रेड मैच के दौरान अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अंपायर की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि अंपायर का चेहरा बिगड़ गया।

Cricket News

Cricket News

विज्ञापन

Tony Dinobrega Injury: टीम इंडिया इन दिनों पर्थ में पहले टेस्ट मैच की जमकर तैयारी कर रही है। 22 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं अब पर्थ से एक खबर सामने आई है। दरअसल साउथ पर्थ में खेले जा रहे एक मैच के दौरान अंपायर के चेहरे पर गेंद आ लगी। जिसमें अंपायर की जान बाल-बाल बची। हालांकि गेंद लगने के बाद अंपायर का पूरा चेहरा बिगड़ गया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

मैच के दौरान अंपायर के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

दरअसल साउथ पर्थ में एक थर्ड ग्रेड मैच खेला गया। इस मैच में टोनी डेनोब्रेगा नाम के अंपायर अंपायरिंग कर रहे थे। इस दौरान बल्लेबाज ने एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला जो सीधा अंपायर के चेहरे पर जा लगा। जिससे अंपायर के साथ ये दर्दनाक हादसा हो गया।

विज्ञापन

इस घटना के बाद अंपायर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अंपायर डॉक्टर की निगरानी में है। बताया जा रहा है कि गेंद इतनी तेज थी कि टोनी को हटने तक का मौका नहीं मिला। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अंपायर की तस्वीर भी सामने आई है।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टोनी की आंख और होथ बुरी तरह से सूज गए हैं। राहत की बात ये रही कि उनके चेहरे की कोई हड्डी इसमें नहीं टूटी। टोनी की इस हालत की जानकारी वेस्ट ऑस्ट्रेलिया अंपायर एसोसिएशन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करके दी है। उनके चेहरे की सर्जरी होगी या नहीं इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ