---विज्ञापन---

खेल angle-right

SA vs SL: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, 2 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

SA vs SL: श्रीलंका को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को लेकर श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

---विज्ञापन---

SA vs SL: श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ये सीरीज 27 नवंबर को किंग्समीड, डरबन में शुरू होगी। जबकि दूसरा टेस्ट 5 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

10 खिलाड़ी पहले ही हो गए थे साउथ अफ्रीका रवाना

पिछले सप्ताह, 10 श्रीलंकाई खिलाड़ी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले प्री-सीरीज शिविर में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए थे। श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल और प्रभात जयसूर्या उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो दक्षिण अफ्रीका के डरबन के लिए रवाना हुए थे। यहां पर खिलाड़ियों के ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई थी। टीम में लसिथ एम्बुलडेनिया की भी वापसी हुई है।उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था।

---विज्ञापन---

22 नवंबर को रवाना होंगे बाकी के खिलाड़ी

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि शेष खिलाड़ी 22 नवंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। इसके बाद ये खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर देंगे। हाल के समय में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके अलावा उन्होंने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी जीती है। ऐसे में श्रीलंका के पास इतिहास रचने का मौका है।

 

---विज्ञापन---

अगर वो साउथ अफ्रीका को हरा देते हैं तो उनकी WTC फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाएगी। श्रीलंका की टीम इस समय पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। गौरतलब है कि सनथ जयसूर्या के कोच बनने के बाद श्रीलंका की टीम में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। ऐसे में अब उनकी नजर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जितने पर होगी।

---विज्ञापन---

श्रीलंका टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, लसिथ एम्बुलडेनिया, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा

First published on: Nov 19, 2024 01:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola