हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमेश यादव का बड़ा फैसला, विदर्भ से हुए अलग, अब नई टीम से खेलेंगे

Umesh Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आगामी घरेलू सीजन के लिए विदर्भ से अलग होने का फैसला किया है. उमेश ने क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) को बताया है कि वह अब किसी दूसरी राज्य की टीम के लिए खेलना चाहते हैं.

विज्ञापन
उमेश यादव को विदर्भ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है (PIC Credit - ANI)

Umesh Yadav leaves Vidarbha: टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आगामी घरेलू सीजन के लिए बड़ा फैसला किया है. उमेश ने अपनी घरेलू क्रिकेट टीम विदर्भ को छोड़कर नई राज्य टीम से खेलने का फैसला लिया है. उमेश ने क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) को बताया है कि वह अब किसी दूसरी राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. वह विदर्भ से अलग हो गए हैं और इसके लिए उन्हें पिछले सप्ताह नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है. उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है.

उमेश यादव ने विदर्भ से अलग होने का लिया फैसला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय उमेश यादव ने आगामी घरेलू सीजन के लिए विदर्भ से अलग होने का फैसला किया है. उमेश ने खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि वह कुछ राज्य क्रिकेट संघों के संपर्क में हैं और जल्द ही नई टीम से जुड़ सकते हैं. उमेश ने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने जल्दबाजी में नहीं लिया है और उन्हें अभी भी पूरा भरोसा कि वह क्रिकेट में योगदान दे सकते हैं.

उमेश ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हु कहा कि, “मैंने इस सीजन से आगे बढ़ने और किसी दूसरी राज्य की टीम के लिए खेलने का फैसला किया है. मुझे विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से NOC मिल गया है.”

विज्ञापन

चयनकर्ताओं से नहीं मिल पा रही थी स्पष्ट जानकारी

उमेश यादव का विदर्भ छोड़ने का फैसला कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. दरअसल, उमेश को टीम में अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी. VCA से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, उमेश ने पहले भी अपने भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. वह कुछ महीने पहले विदर्भ प्रीमियर लीग में भी खेले थे.

उमेश लगातार ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन टीम में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता नहीं होने के कारण उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया. उमेश को भारतीय टीम की सीनियर सिलेक्शन कमेटी की ओर से भी लगातार नजरअंदाज किया गया है. कई मौकों पर उन्हें लगा कि वह भारतीय टीम में वापसी के करीब हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, वह अभी भी घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज बने कप्तान, रणजी ट्रॉफी में संभालेंगे हैदराबाद टीम की कमान, देखें पूरा स्क्वॉड

उमेश यादव ने 2023 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

2010 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले उमेश यादव ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेला था. उमेश ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 141 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 288 विकेट हासिल किए हैं. उमेश का भारतीय परिस्थितियों में टेस्ट रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने घरेलू मैदान पर 32 टेस्ट मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 25.88 रहा है.

विज्ञापन

2018 के बाद से भारतीय कंडिशन में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज ने उमेश से ज्यादा टेस्ट विकेट नहीं हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 मैचों में 43 विकेट अपने नाम किए हैं और उनका औसत 18.25 रहा है. उनके नाम दो बार 5 विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी दर्ज है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, फिलहाल बने हुए हैं बैकअप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola