IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, फिलहाल बने हुए हैं बैकअप

IND vs WI: टीम इंडिया अब बैक टू बैक मुकाबले खेलने वाली है. कुछ समय तक भारतीय टीम एक दिन ही 2 मुकाबले खेलती हुई नजर आएगी. ऐसे में बैकअप खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा. इस दौरान 5 स्टार खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा.

Team India
1 / 6
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खत्म होने के सिर्फ 4 दिनों के बाद ही पहला टेस्ट मैच खेलेगी. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी आखिरी के 2 वनडे मिस कर सकते हैं. जिससे उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी का मौका मिल सके. अगर बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने ऐसा फैसला किया, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 5 स्टार खिलाड़ी की किस्मत का दरवाजा खुल सकता है. फिलहाल इन खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में ही देखा जा रहा है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 2 / 6

स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला है. अगर उन्होंने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैच में उन्हें यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में मौका मिल सकता है. इसके साथ ही वो नंबर 5 पर खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं. Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 3 / 6

तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला है. अगर नबी ने इस मौके का अच्छे से फायदा उठाया, तो उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी के 2 वनडे मैचों में भी आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह ही दोबारा चांस मिल सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

ईशान किशन

ईशान किशन 4 / 6

ईशान किशन फिलहाल एशियन गेम्स 2026 में खेलने की तैयारी कर रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें ध्रुव जुरेल की जगह चांस मिल सकता है. इसके अलावा राहुल भी आखिरी 2 वनडे मैच मिस कर सकते हैं. जिसके कारण ही किशन को प्लेइंग 11 में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जा सकता है.  (Pic Credit- Screengrab) 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 5 / 6

टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी के 2 वनडे मैच नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में ईशान किशन के बैकअप के रूप में संजू सैमसन की भी वनडे टीम में वापसी हो सकती है. हालांकि उनका प्लेइंग 11 में खेलना बहुत मुश्किल है, लेकिन टीम में वापसी भी संजू के लिए एक खुशखबरी की तरह ही होगी. (Pic Credit- ANI) 

शिवम दुबे

शिवम दुबे6 / 6

नीतीश कुमार रेड्डी भी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में शिवम दुबे को एक बार फिर से वनडे टीम में वापसी का मौका मिल सकता है. हालांकि प्लेइंग 11 में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल होगा, लेकिन टीम में वापसी भी दुबे के लिए फिलहाल बहुत ही ज्यादा अहम है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन