Umar Akmal Criticised Babar Azam: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन जारी है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. बाबर ने अब तक पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है. ऐसे में अब उनकी आलोचना चारो ओर हो रही है. इसी बीच उमर अकमल ने बाबर आजम की सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ाई हैं.
बाबर आजम की उड़ी धज्जियां
सोशल मीडिया पर उमर अकमल ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में मुश्किल परिस्थिति में पाकिस्तान के लिए 54 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी. इसी पोस्ट में उन्होंने बाबर आजम की भी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. उमर ने सोशल मीडिया पर बाबर आजम की आलोचना करते हुए बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ बोल दिया. अकमल से पहले पाकिस्तान के कई पूर्व स्टार खिलाड़ी बाबर आजम की आलोचना कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’
कैसा रहा है बाबर आजम का प्रदर्शन?
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम ने पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला. उन्होंने मुश्किल समय में 15 रन बनाए, जबकि यूएसए के खिलाफ उन्होंने 46 रन बनाए. इसके अलावा भारत के खिलाफ उन्होंने 5 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 25 रन बनाए. अब तक खेली गई 4 पारियों में बाबर एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में भी वह 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने निराश किया. पाकिस्तान अब वर्ल्ड कप सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines