Match-Fixing in T20 World Cup 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में फिक्सिंग का मामला सामने आया है। फिक्सिंग का मामला के सामने के बाद आईसीसी हरकत में आ गया है। वर्ल्ड कप में युगांडा के एक खिलाड़ी से केन्या के एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से संपर्क करने की कोशिश की है। जानकारी मिलने के बाद आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट तुरंत एक्टिव हो गई।
जानें क्या है पूरा मामला
पीटीआई के अनुसार, गुयाना में ग्रुप स्टेज के मैच के दौरान ये घटना हुई थी। इस दौरान केन्या के पूर्व गेंदबाज ने युगांडा के एक खिलाड़ी को अलग-अलग नंबर से कई बार कॉल की थी। युगांडा के खिलाड़ी ने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बात की सूचना एसीयू अधिकारियों को दे दी। इसके बाद केन्या के पूर्व खिलाड़ी को अधिकारी ने वार्निंग दे दी ह। इसके अलावा सभी टीमों को उसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
इसको लेकर एक सूत्र ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया,’ इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि किसी ने युगांडा के खिलाड़ी को निशाना बनाने की कोशिश कोई है। बड़े देशों के खिलाड़ीयों की तुलना में सहयोगी देशों के खिलाडियों को निशाना बनाना आसान होता है। इस मामले में खिलाड़ी तुरंत ही आईसीसी को इस बारें में जानकारी दे दी। गौरतलब है कि आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता अनुसार, भ्रष्ट संपर्क की सूचना न देना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा मैच फिक्सिंग, खेल पर सट्टा लगाना, अंदरूनी जानकारी का दुरुपयोग और जांच में सहयोग न करना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
कुछ ऐसा रहा है वर्ल्ड कप में युगांडा का सफर
युगांडा ने वर्ल्ड कप में त्रिनिदाद में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत हासिल की है। टीम को अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा है। युगांडा ने ग्रुप स्टेज में चार मैचों में से तीन मैच गुयाना में खेलें हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
संबंधित खबरें
WPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
31 mins agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
1 hr agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
3 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
4 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
4 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines