पेर‍िस ओलंप‍िक एथलीट को ब्‍वॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर जला डाला, तड़पकर हुई मौत, वजह बस इतनी सी

Rebecca Cheptegei: ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगी की मौत हो गई है। उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने रविवार (1 सितंबर) को उन पर हमला किया था और आग लगा दी थी।

ind vs - 2024-09-05T155833.874

Rebecca Cheptegei: ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगी की मौत हो गई है। उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने रविवार (1 सितंबर) को उन पर हमला किया था और आग लगा दी थी। इस हमले के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। युगांडा की ओलंपिक समिति ने बात की जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि वो एंडेबेस में रहती थी और यहीं पर ट्रेनिंग भी करती थीं।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम केन्या के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बताया कि रविवार को जब वो चर्च से वापस आ रही थी, तब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें निशाना बनाया था। इस जानलेवा हमले में उनका शरीर 75 फीसदी तक जल गया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में डिस्टेंस रनर रेबेका चेप्टेगी 44वें स्थान पर रही थी। आरोपी की पहचान डिक्सन नदीमा मारांगच के रूप में हुई है। वो भी आग की वजह से घायल हो गया था।

विज्ञापन

जमीन को लेकर दोनों के बीच चल रहा था विवाद

इस मामले को लेकर पहले बताया गया था कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। चेप्टेगई के पिता जोसफ ने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग उठाई है।

विज्ञापन

युगांडा के एथलेटिक्स महासंघ ने सोशल मीडिया पर जताया दुःख

युगांडा के एथलेटिक्स महासंघ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें यह बताते हुए दुःख हो रहा है कि एथलीट रेबेका चेप्टेगी का निधन हो गया है। वो घरेलू हिंसा का शिकार हुईं हैं। हम ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम न्याय की मांग करते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

विज्ञापन


पिछले कई सालों में हिंसा का शिकार हुए हैं एथलीट

रेबेका चेप्टेगी के पूर्व साथियों एग्नेस टिरोप और डामारिस मुटुआ की हत्या भी दो साल पहले हुई थी। इन दोनों मामलों में पुलिस ने उनकी साथियों को ही जिम्मेदार बताया था। एग्नेस टिरोप के पति पर उनकी हत्या का आरोप लगा था। वहीं, मुटुआ के बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ