Australian Open: सिनर को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, अल्कारेज से होगी खिताबी भिड़ंत

Australian Open Final 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली के यानिक सिनर को हरा दिया. उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में जोकोविच और कार्लोस अल्काराज की भिड़ंत होगी.

Novak Djokovic

Novak Djokovic

Australian Open Final 2026: 30 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंडस्लैड ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनर को चार घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम के खिताब जीतने से अब एक कदम दूर हैं.

विज्ञापन

जोकोविच ने रचा इतिहास

38 साल के जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं. जोकोविच ने यहां 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023 में खिताब जीते हैं. इसके अलावा वह सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं. फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा, जहां जोकोविच का सामना कार्लोस अलकाराज से होगा. अल्काराज ने पहले सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था. उन्होंने जेवरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया था.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम नोवाक जोकविच का आता है, जिन्होंने 25 बार खिताब जीता है. इसके अलावा स्पेन के राफेड नडाल ने 22 बार खिताब जीता है. वहीं, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 20 बार खिताब जीता है. वहीं चौथे नंबर पर अमेरिका के पीट सम्प्रास हैं, जिन्होंने कुल 14 बार खिताब जीते हैं.

खिलाड़ी का नामदेशग्रैंडस्लैम खिताब
नोवाक जोकोविचसर्बिया24*
राफेल नडालस्पेन22
रोजर फेडररस्विट्जरलैंड20
पीट सम्प्रासअमेरिका14

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ