Mohammad Amaan Journey: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने वाला है। दोनों सीरीज के लिए दो अलग-अलग कप्तान बनाए गए हैं। वनडे टीम के लिए मोहम्मद अमान को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है। मोहम्मद अमान का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है। 16 साल की उम्र में ये खिलाड़ी अनाथ हो गया था। जिसके 2 साल बाद अमान को टीम इंडिया की कप्तानी मिली है।
16 साल की उम्र में आ गई बड़ी जिम्मेदारी
मोहम्मद अमान की मां का निधन साल 2020 में कोविड महामारी के दौरान हो गया था। इसके दो साल बाद अमान ने अपने पिता को भी खो दिया था। जिसके बाद अमान के कंधों पर तीन छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी भी आ गई थी। अमान की जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए मोहम्मद अमान ने बताया कि, जब मेरे पिता का निधन हुआ था तो मुझे महसूस हुआ कि मैं एक दिन में ही बड़ा हो गया हूं। मुझे अपने छोटे भाई-बहनों की भी देखभाल करनी थी। जिसके बाद मुझे लगा कि क्रिकेट अब छोड़ देना चाहिए और फिर मैंने सहारनपुर में नौकरी की तलाश भी की थी लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला था।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का कमाल, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 की जंग जारी
कभी भूखे पेट सोते थे अमान
अमान ने उन दिनों का याद किया जब वे भूखे पेट सोया करते थे। उनका कहना है कि भूख से बड़ा कुछ नहीं है। मुझे पता है कि खाना कमाना कितना मुश्किल है इसलिए मैं कभी खाना बर्बाद नहीं करता। मैंने उन पलों को भी संजोकर रखा है और मैं बता नहीं सकता वो समय कितना कठिन था। इसके अलावा अंडर-19 सत्र के दौरान उन्होंने जो पैसे कमाए थे उस वे घर की मरम्मत के लिए बचा लेते थे।
जल्द कमाया क्रिकेट में नाम
मोहम्मद अमान की मेहनत आखिरकार रंग लेकर आई है। अमान ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में यूपी अंडर-19 टीम के लिए आठ पारियों में 363 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा अंडर-19 चैलेंजर सीरीज में अमान ने 294 रन बनाए थे। इस सीरीज में अमान दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। वहीं अंडर-19 विश्व कप में अमान को टीम इंडिया में स्टैंड बाय के रूप में रखा गया था। अब मोहम्मद अमान भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में लौटने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी, बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था आखिरी मैच
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
36 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines