U19 Asia Cup में भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, मलेशिया को 315 रनों से रौंदकर रच दिया इतिहास

U19 Asia Cup 2025: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में मलेशिया को 315 रनों से रौंदते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 408 रन बनाए थे. जवाब में मलेशिया की टीम 93 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की इस जीत के हीरो रहे अभिज्ञान कुंडू रहे, जिन्होंने नाबाद 209 रनों तूफानी पारी खेली.

IND U19 vs MAL U19, Asia Cup 2025

IND U19 vs MAL U19, Asia Cup 2025

U19 Asia Cup 2025, India vs Malaysia: दुबई में खेली जा रही अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने मंगलवार (16 दिसंबर) को मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में 315 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने अभिज्ञान कुंडू के दोहरे शतक के दम पर 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मलेशिया की टीम 32.1 ओवर में 93 रन पर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

इसी के साथ भारत ने न सिर्फ इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. यह अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

विज्ञापन

अभिज्ञान कुंडू ने जड़ा दोहरा शतक

दुबई के सेवन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विहान मल्होत्रा भी महज 7 रन बनाकर चलते बने. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए. भारतीय टीम 87 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा कर मुश्किल में लग रही थी.

इसके बाद 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा. कुंडू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 125 गेंदों पर 209 रन कूट डाले. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के भी जड़े. कुंडू की इस शानदार पारी के बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रनों का विशाल स्कोर बनाया. वहीं, वेदांत ने 106 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 90 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कौन हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी Prashant Veer, जिनके लिए CSK ने लुटाए 14.20 करोड़

दीपेश देवेंद्रन ने खोला पंजा

409 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मलेशिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही. मलेशिया के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. मलेशिया के बल्लेबाज दवाब नहीं झेल सके और लगातार विकेट गिरते चले गए. महज 30 रन के स्कोर पर ही मलेशिया की आधी टीम आउट हो चुकी थी और 93 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई. मलेशिया के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए. दीपेश की घातक गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका. उन्होंने 7 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. दीपेश के अलावा, उद्धव मोहन ने 2 विकेट, जबकि किशन कुमार सिंह, खिलान पटेल और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ