---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: क्या रोहित शर्मा CSK में करेंगे एंट्री? MI के पूर्व साथी ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024 MS Dhoni CSK Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस को 10 सालों में चैंपियन बनाया। उसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। अब लगातार अटकलें लग रही हैं कि रोहित किसी और टीम में जा सकते हैं। वह आईपीएल नहीं खेलेंगे...ऐसी कई बातें सामने आ रही हैं। उसी बीच सीएसके का भी नाम सामने आया है। इसके अनुसार सवाल ऐसा है कि क्या रोहित शर्मा सीएसके में जा सकते हैं?

---विज्ञापन---

IPL 2024 Rohit Sharma Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच चरम पर है। 22 मार्च से आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से कुछ दिनों पहले एक बड़ा बदलाव हुआ था और मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा से टीम की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से लगातार अटकलें हैं कि रोहित अब मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे। वह किसी और टीम की कप्तानी करेंगे, ऐसी कई अटकलें लगीं। इसी कड़ी में अब सीएसके का नाम सामने आया है। दरअसल ऐसा कुछ हुआ नहीं है लेकिन मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने ऐसा कुछ बयान दिया है।

हम बात कर रहे हैं अंबाती रायडू की जिन्होंने न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत की और सीएसके के लिए रोहित को खेलता देखने की इच्छा जताई। दरअसल इस पूरे इंटरव्यू के दौरान रायडू से कई बार रोहित की कप्तानी और उनको मुंबई की कप्तानी से हटाने के बारे में पूछा गया। रायडू ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि रोहित को हटाने में टीम ने थोड़ी जल्दी कर दी है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि रोहित शर्मा कब तक खेलेंगे और वह किस टीम के लिए रोहित को देखना चाहते हैं, इस पर रायडू ने बड़ा बयान दे दिया।

---विज्ञापन---

क्या CSK के लिए खेलेंगे धोनी?

अंबाती रायडू ने कहा,’रोहित शर्मा के अंदर काफी क्रिकेट बाकी है और अभी वह 5-6 साल तक आईपीएल और खेल सकते हैं। मैं उन्हें सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए खेलते देखना चाहता हूं।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या रोहित सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं। इसके जवाब में रायडू ने बोला,’रोहित शर्मा अगर कप्तानी करना चाहेंगे तो उनके लिए पूरी दुनिया खुली है। लेकिन मैं उन्हें सीएसके के लिए 2025 में खेलते हुए देखना चाहता हूं। वहीं जब एमएस रिटायर होंगे तो वह कप्तानी भी कर सकते हैं।’

---विज्ञापन---

हार्दिक के लिए नहीं होगा आसान

अंबाती रायडू ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा,’मुंबई इंडियंस ने शायद रोहित को कप्तानी से हटाने में थोड़ी जल्दी कर दी। मगर उन्हें इस बात के बारे में पहले से पता होगा। हार्दिक पांड्या के लिए भी मुश्किल होगा। गुजरात के सेटअप से आकर मुंबई के सेटअप में कप्तानी करना। वह पहले मुंबई इंडियंस में रहे हैं लेकिन तब एक खिलाड़ी थे लेकिन एक कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के सेटअप में खुद को ढालना उनके लिए आसान नहीं होगा।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किया Rohit Sharma का अपमान! अंबाती रायडू ने ईशान को लेकर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- WPL 2024: … नहीं किया ये काम तो RCB प्लेऑफ से बाहर! दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर

---विज्ञापन---

देखें पूरे इंटरव्यू का वीडियो

First published on: Mar 11, 2024 01:29 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola