भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद
Former coach of Indian women’s cricket team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच का नाम सट्टेबाजी में आने के बाद से मुश्किलें बढ़ने लगी है। पुलिस ने पूर्व कोच के घर से करोड़ों रूपये की नगदी भी बरामद की है। दरअसल वड़ोदरा पुलिस को सूचना मिली थी कि वड़ोदरा के एक घर में थैले में भर कर रूपये लाये जा रहे है। सूचने मिलने के बाद पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच तुषार अरोठे के वड़ोदरा स्थित घर की तलाशी ली।
तलाशी में मिले 1 करोड़ 39 लाख रूपये
पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच तुषार अरोठे के वड़ोदरा स्थित घर की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 39 लाख रूपये की नगदी बरामद की। जानकारी के मुताबिक 1 करोड़ 39 लाख रूपये की नगदी बेंगलोर से तुषार अरोठे के बेटे ऋषि अरोठे ने भेजी थी। बता दें, पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच तुषार अरोठे के बेटे ऋषि अरोठे भी पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं।
सट्टेबाजी में भी आ चुरा है ऋषि अरोठे का नाम
बता दें, पूर्व रणजी क्रिकेटर ऋषि अरोठे पहले क्रिकेट सट्टेबाजी और धोखाधड़ी के मामलों में शामिल थे। दरअसल तुषार अरोठे को 2019 में सट्टा मामले में गिरफ्तार किया गया था। तुषार अरोठे और अन्य सट्टेबाज अलकापुरी के एक कैफे में प्रोजेक्टर पर मैच देखते हुए अलग-अलग मोबाइल सॉफ्टवेयर की मदद से सट्टा खेल रहे थे।
तुषार अरोठे से पुलिस की पूछताछ
घर से मिली नकदी के बारे में पुलिस ने जब तुषार अरोठे से पूछा तो वह कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। जिसके बाद एसओजी पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर तुषार अरोठे को हिरासत में लिया। इस मामले में इसके अलावा महाराष्ट्र से विक्रांत रायपटवार और अमित जलीत को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अन्य और कौन-कौन शामिल है पुलिस इस मामले में भी छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: डेवोन कॉन्वे बाहर तो कौन करेगा CSK के लिए ओपनिंग? युवा खिलाड़ी होगा दावेदार
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने बदल दिया अपना कप्तान, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR टीम को गौतम का ‘गंभीर संदेश’, ‘बॉलीवुड की तरह नहीं है आईपीएल’
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
12 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines