Champions Trophy से पहले होगा ट्राई सीरीज का आयोजन, 21 साल बाद पाकिस्तान करेगा मेजबानी

Tri Series in Pakistan Before Champions Trophy 2025: पाकिस्तान 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। उससे पहले टीम के पास एक खास ट्राई सीरीज की भी मेजबानी आ गई है। पाकिस्तान की सरजमीं पर दो दशक यानी करीब 21 साल के बाद ट्राई सीरीज होगी। यह सीरीज फरवरी 2025 में खेली जाएगी।

Tri Series in Pakistan Before Champions Trophy 2025 New Zealand And South Africa to Participate

Tri Series in Pakistan Before Champions Trophy 2025

Tri Series in Pakistan Before Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इस पर अभी सस्पेंस है। लेकिन उसी बीच पाकिस्तान में एक ऐतिहासि ट्राई सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस ट्राई सीरीज में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि तकरीबन दो दशक यानी करीब 21 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई ट्राई सीरीज होने वाली है। इससे पहले 2004 में पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज होस्ट की थी। इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी।

विज्ञापन

कौन सी तीन टीमें लेंगी हिस्सा?

आपको बता दें कि इस ट्राई सीरीज का आयोजन साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होगा। हालांकि, अभी चैंपियंस ट्रॉफी का फॉर्मेट क्या होगा तय नहीं है। यह भी आसार हैं कि जिस तरह एशिया कप 2023 हुआ था उस तरह भी टूर्नामेंट हो सकता है। भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। अब देखना होगा कि कैसे क्या किया जाएगा। फिलहाल उसके पहले पाकिस्तानी टीम दो देशों की टीमों की मेजबानी करेगी और ट्राई सीरीज का आयोजन करवाएगी। हाल ही में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टी20 सीरीज का भी ऐलान हुआ था। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले होगी।

विज्ञापन

तीनों देशों के चेयरमैन ने लिया फैसला

पाकिस्तान में होने वाली इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान समेत तीन टीमें खेलेंगी। इसमें मेजबान पाक के अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड हिस्सा लेंगी। इस ट्राई सीरीज का आयोजन फरवरी 2025 में होगा। पीसीबी ने अपनी रिलीज में जानकारी दी कि पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चेयरमैन लॉसन नाइडू और न्यूजीलैंड क्रिकेट के चेयरमैन रोजर ट्वोस से मिलकर इस पर सर्वसम्मति से फैसला लिया है। इस सीरीज के लिए नकवी ने दोनों देशों के समकक्षों को भी पाकिस्तान आने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2004 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ अपनी सरजमीं पर ट्राई सीरीज खेली थी। इसको लेकर पाकिस्तान ने चेयरमैन ने नकवी ने कहा,’पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज एक उत्साहित करने वाला इवेंट होगा। लंबे समय बाद पाकिस्तान में यह सीरीज होगी। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के प्रमुखों का शुक्रिया। पीसीबी इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी होस्ट करेगा जो उसके लिए अपनी सरजमीं पर टॉप 8 टीमों की मेजबानी करने का सुनहरा मौका होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ