AUS vs SL: ट्रेविस हेड का ये कैसा सेलिब्रेशन? सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

Australia vs Sri Lanka 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन विकेट लेकर ट्रेविस हेड ने ऐसा यूनिक सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Travis Head

Travis Head

Australia vs Sri Lanka 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं, दूसरे टेस्ट के पहले दिन विकेट चटकाने के बाद ट्रेविस हेड का यूनिक सेलिब्रेशन देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रेविस हेड ने ऐसे मनाया जश्न

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया। पहले दिन उन्होंने 8 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया। हेड ने श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। मेंडिस का विकेट लेने के बाद हेड ने कुछ अलग ही अंदाज नें जश्न मनाया। हेड का ये यूनिक सेलिब्रेशन स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी देखते रह गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल विकेट लेने के बाद हेड अपने हाथ को झटकते हुए दिखाई दिए।

पहले दिन श्रीलंका ने बनाए 229 रन

पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कुशल मेंडिस 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। पहले दिन गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा मैथ्यू कुह्नमैन ने और ट्रेविस हेड ने एक विकेट हासिल किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ