Highest Score in Power play: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्कॉटलैंड के खिलाफ कोहराम मचाते हुए सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। टीम ने ट्रेविस हेड की अगुवाई में पावरप्ले में 113 रन बना डाले, जो कि एक रिकॉर्ड है। हेड ने यहां सिर्फ 25 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 155 रनों के टारगेट को सिर्फ 9.4 ओवरों में हासिल कर लिया। हेड ने अपनी इस पारी में 320 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने पावरप्ले में कुल 73 रन बनाए, जो कि पावरप्ले में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया हाई-स्कोर है।
टूटा टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में 113 रन बनाते हुए पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान दूसरे ओवर में 13, तीसरे ओवर में 20, चौथे ओवर में 19, पांचवें ओवर में 30 जबकि छठे ओवर में 26 रन बटोरे। साउथ अफ्रीका ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ छह ओवरों में 102 रन बनाए थे। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2021 में पावरप्ले में 98 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League की अंक तालिका में उलटफेर, CSK के स्टार खिलाड़ी की टीम पिछड़ी
14 बॉल पर लगी लगातार बाउंड्री
ऑस्ट्रेलिया की पारी की खासियत यह रही कि हेड और मार्श ने लगातार चौदह गेंदों पर बाउंड्री बटोरी। यह सिलसिला चौथे ओवर की पांचवीं गेंद से शुरू हुआ और छठे ओवर की समाप्ति तक जारी रहा। इस दौरान पांचवें ओवर में तीस जबकि छठे ओवर में 26 रन आए। हेड के अलावा मार्श ने सिर्फ 12 गेंदों पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इन दोनों के अलावा जोस इंग्लिश ने 13 गेंदों पर 27 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा।
खाता भी नहीं खोल सके मैकगर्क
इस साल आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने वाले जैक फ्रेजर मैकगर्क ने इस मैच के जरिए अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया। हालांकि इस मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैंडन मैकमुलन का शिकार बन गए। उनके आउट होने के बाद हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने पारी संभाली और टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें:- क्या कभी नहीं टूट पाएंगे क्रिकेट के ये ‘महारिकॉर्ड’? खिलाड़ियों का करीब पहुंचना भी हो रहा है मुश्किल
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
27 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines