India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है। जिसमें 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, वहीं भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कहे जाने वाला खिलाड़ी भी चौथे टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हो गया है। अब ये विस्फोटक बल्लेबाज मेलबर्न में भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं।
ट्रेविस हेड हुए पूरी तरह से फिट
गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड को थोड़ा मुश्किल में देखा गया था। जिसके बाद कई रिपोर्ट सामने आई थी कि हेड को इंजरी हुई है और उनका चौथे टेस्ट में खेलना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अब ये खिलाड़ी बॉक्सिंग डे-टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट होकर खेलने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘AI का इस्तेमाल करो…’, रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ा
हेड को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, “ट्रैविस खेलने के लिए तैयार है, वह खेलेगा। उसने आज और कल कुछ अंतिम चीजें पूरी की, लेकिन ट्रैविस के चोटिल होने की कोई चिंता नहीं है। वह पूरी तरह से फिट होकर खेलेगा।” इस सीरीज में हेड काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेड एकमात्र बल्लेबाज हैं जो फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। इस सीरीज में हेड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, उनके बल्ले से 2 शतक भी निकल चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बदलाव
गाबा टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होकर बाहर हो गए थे, जोश चोट इतनी गंभीर थी कि उनको पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह अब प्लेइंग इलेवन में स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया है। इसके अलावा नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोंस्टास को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में खास ‘शतक’ बनाएंगे शुभमन गिल, मैदान पर उतरते ही कर देंगे कमाल
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
31 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
34 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines