'AI का इस्तेमाल करो...', रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ा

Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने रवींद्र जडेजा का समर्थन किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ा है।

Team India (27)

Ravindra Jadeja: मेलबर्न में होने वाले चौथे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मीडिया से बात कर रहे थे। जडेजा ने ज्यादातर सवालों का जवाब हिंदी में दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया उनसे नाखुश दिखी। जडेजा को बस पकड़ना था। इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोटा कर दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रिलियाई मीडिया ने जडेजा के खिलाफ खबरे चलाना शुरू कर दी। अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ लगाई है।

माइकल वॉन ने किया जडेजा का समर्थन

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा जडेजा की आलोचना करना इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन को पसंद नहीं आया। उन्होंने सलाह दी कि बदलते दौर के साथ आपको आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल हिंदी को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए करना चाहिए। अगर ऑस्ट्रेलियन मीडिया ऐसा करती तो जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनती।

माइकल वॉन ने क्लब पेरियार पॉडकास्ट में कहा कि इंडिया एक पावरहाउस है। वे साफ तौर पर सोचते हैं कि एयरपोर्ट पर परिवारों की फोटो लेना एक कदम आगे की बात है। वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को हिदायत देते हुए कहा कि AI से आप हिंदी भाषा को ऑस्ट्रेलियाई इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

ऐसा रहा है जडेजा का प्रदर्शन

जडेजा को शुरुआती दो मैच की अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि गाबा में खेले गए तीसरे मैच में उन्होंने अपनी बैटिंग से कमाल कर दिया। उन्होंने 123 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था। लेकिन गेंदबाजी में वह फ्लॉप हुए थे। उन्होंने 23 ओवर में 95 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं लिया था। तीसरे मैच में जडेजा से खासा उम्मीदें रहेंगी। माना जा रहा है कि मेलबर्न की पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित होगी। इस लिहाज से जड्डू को इसका फायदा मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ