Travis Head Creates History: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच इन दिनों टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच 4 सितंबर को खेला गया। इस मैच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का तूफानी अंदाज देखने को मिली। खासकर मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने, वहीं एक खास रिकॉर्ड ट्रेविस हेड ने भी अपने नाम किया। जिसके बाद हेड ऐसा करने वाले पहले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
ट्रेविस के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली थी। ये 80 रन हेड ने महज 25 गेंदों पर ही बना दिए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 320 का रहा था। हेड अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 20 या उससे ज्यादा गेंदों का सामना करने के बाद 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पारी खेली। हेड से पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के नाम था।
ये भी पढ़ें:- जितनी PAK खिलाड़ियों की सैलरी नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देते हैं भारतीय क्रिकेटर्स; देखें पूरी लिस्ट
ऑस्ट्रेलिया ने जीता था मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को महज 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेड ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 12 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं जोश इंग्लिश ने 13 गेंदों पर नाबाद 27 रनों की पारी खेली थी। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- मैच से 20 दिन पहले मां का निधन, बचपन में खराब हो गए थे पैर; भावुक कर देगी हरविंदर सिंह की कहानी
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
4 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
35 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
56 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines