England vs Australia 1st T20I Travis Head: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 11 सितंबर को खेला गया। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने शानदार तरीके से अपने नाम कर लिया। इस मैच में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का तूफानी अंदाज देखने को मिला। हेड ने पहले ही मैच में इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर सैम करन की जमकर कुटाई कर दी। हेड ने एक ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी।
एक ओवर में कूटे 30 रन
दरअसल इंग्लैंड की तरफ से पारी का पांचवां ओवर सैम करन करने आए थे और उनके सामने ट्रेविस हेड थे। फिर दर्शकों को हेड का शो देखने को मिला। हेड ने सैम की पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर चौका, तीसरी पर छक्का, चौथी पर छक्का, पांचवीं पर छक्का और छठी पर चौका लगाया। इस तरह से हेड ने सैम करन के इस ओवर में कुल 30 रन कूट डाले थे। इस मैच में ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान हेड ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया टीम की बेइज्जती! सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं मिली ‘कटोरी’
ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीता मैच
ट्रेविस हेड की शानदार और तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 28 रनों से अपने नाम कर लिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 19.3 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। कंगारू टीम की तरफ से हेड ने 59 रन, मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रन और जोस इंगलिस ने 37 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में 151 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
इंग्लैंड की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शेन एबॉट ने 3.2 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट चटकाए थे। मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- Video: क्या मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे रोहित शर्मा? जानें लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines