IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की चर्चा आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले काफी ज्यादा हो रही है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। इसको लेकर कई तरह की अपडेट आमने आ रही हैं। हाल में ही आकाश चोपड़ा ने कहा था कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के लिए MI की टीम हिस्सा नहीं रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो मुंबई टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इसके बाद भी वो ऑक्शन में नहीं जाएंगे, वो ट्रेड के जरिए दूसरी टीम का हिस्सा बन जाएंगे।
आईपीएल के 2024 के सीजन में रोहित शर्मा को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था। इससे पहले वो गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे। उन्हें ट्रेड से टीम में लाया गया था. इसके बाद टीम का कप्तान बना दिया था। इसके बाद लोग काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा ट्रोल किया था। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो: