Year Ender 2025: रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक, टॉप-10 भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल लिया संन्यास

Top 10 Indian Cricketers Retired in 2025: साल 2025 में क्रिकेट फैंस ने काफी एंजॉय किया. इस बार कई खिलाड़ियों ने दिल जीता, जबकि कई खिलाड़ियों ने अपने रिटायरमेंट से सभी को चौंका दिया. आइए टॉप 10 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस साल संन्यास का ऐलान किया.

रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Year Ender 2025: क्रिकेट ने साल 2025 में कई यादें दीं. भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया, जबकि आरसीबी ने 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता. फैंस इस पल को भूला नहीं सकते हैं. हालांकि कई भारतीय क्रिकेटरों ने इस साल संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को मायूस भी किया. इनमें रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक का नाम शामिल है. यहां पर हम उन टॉप-10 भारतीय क्रिकेटरों की बात करने वाले हैं, जिन्होंने इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इंग्लैंड दौरे से पहले हिटमैन का ये फैसला चौंकाने वाला था. 7 मई में टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित अब केवल भारत के लिए खेलते हैं.

विराट कोहली

विज्ञापन

रोहित के संन्यास के 5 दिन बाद यानी 12 मई को विराट ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. विराट अब केवल भारत के लिए वनडे ही खेलते हैं.

चेतेश्वर पुजारा

विज्ञापन

भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया था. पुजारा अब क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका में दिखाई देते हैं.

अमित मिश्रा

विज्ञापन

फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया. अमित अब कमेंटेटर की भूमिका में नजर आते हैं. उन्होंने 4 सितंबर को ये बड़ा फैसला किया.

मोहित शर्मा

विज्ञापन

3 दिसंबर को मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था. मोहित अपनी तेज गेंदबाजी के अलावा स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

ऋद्धिमान साहा

विज्ञापन

1 फरवरी 2025 को ऋद्धिमान साहा ने भी सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने लंबे समय तक भारत के लिए टेस्ट में विकेटकीपिंग का जिम्मा उठाया था.

पीयूष चावला

विज्ञापन

फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला ने 6 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. अब वह भी एक क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

वरुण एरोन

10 जनवरी 2025 को वरुण एरोन ने भी क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था. वह अब कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं. एरोन अपनी तेज रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा ने दिसंबर 2025 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था. ईशांत ने भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 300 से अधिक विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

ऋषि धवन

ऋषि धवन ने 5 जनवरी 2025 को बड़ा ऐलान किया और लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. उन्होंने भारत के लिए 3 मैच और 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ