Biggest Win by an innings in Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. भारत ने इससे पहले कभी भी इतने बड़े अंतर से टेस्ट मैच नहीं जीता था. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में यह जीत दुनिया की सबसे बड़ी जीत नहीं है. तो आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में पारी और रन के अंतर से किसने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है और टॉप-10 लिस्ट में भारत किस नंबर पर है.

---विज्ञापन---

टेस्ट में भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 564/8 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत ने पारी और 300 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---

इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रन से आई थी. वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत की लिस्ट में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

किस टीम के नाम है टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है. इंग्लैंड ने 1938 में द ओवल में खेले गए एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से हराया था. यह रिकॉर्ड पिछले 88 सालों से अटूट बना हुआ है और अब तक कोई भी टीम इसके करीब नहीं पहुंच सकी है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाम टेस्ट इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2002 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 360 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी.

---विज्ञापन---

इसके बाद न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में दोनों टीमों की दो-दो जीत शामिल हैं. न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो बार 300 से ज्यादा रन के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 1958 में भारत के खिलाफ और बाद में न्यूजीलैंड व बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम इस लिस्ट में 10वें स्थान पर पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में पारी और रन के अंतर से सबसे बड़ी 10 जीत

क्रमटीमविपक्षी टीमवर्षजीत का अंतर
1इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1938पारी और 579 रन
2ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका2002पारी और 360 रन
3न्यूजीलैंडजिम्बाब्वे2025पारी और 359 रन
4वेस्टइंडीजभारत1958पारी और 336 रन
5ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1946पारी और 332 रन
6पाकिस्तानन्यूजीलैंड2002पारी और 324 रन
7वेस्टइंडीजन्यूजीलैंड1995पारी और 322 रन
8वेस्टइंडीजबांग्लादेश2002पारी और 310 रन
9न्यूजीलैंडजिम्बाब्वे2012पारी और 301 रन
10भारतअफगानिस्तान2026पारी और 300 रन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में नहीं मिला एक भी अंक, जानें कारण