टोनी डी जोर्जी ने 24 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर, महान बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को छोड़ा पीछे

Tony de Zorzi and Tristan Stubbs: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

BAN vs SA (7)

Tony de Zorzi and Tristan Stubbs: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैच की खेली जा रही सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 अक्टूबर से खेला जा रहा है। इस मैच में पहले साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी कर रही है। सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। टोनी डी जोर्जी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पहले दिन बड़ा कारनामा किया और 24 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन

24 साल का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

टोनी डी जोर्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट प्रारूप में एशियाई सरजमीं पर दूसरे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर सबसे ज्यादा पार्टनरशिप करने के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने गैरी कर्स्टन और निकी बोजे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2000 में बनाया था। तब गैरी और निकी बोए ने दूसरे विकेट के लिए टेस्ट में एशियाई सरजमीं पर अफ्रीका के लिए 161 रनों की पार्टनरशिप की थी। हालांकि अब टोनी और स्टब्स ने मिलकर नया कीर्तिमान रचा है।

विज्ञापन

एशिया में साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

212 – गैरी कर्स्टन और डेरिल कलिनन बनाम IND, कोलकाता, साल 1996
209 – हाशिम अमला और अलविरो पीटरसन बनाम IND, कोलकाता, साल 2010
201 – टोनी डी जोर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स बनाम BAN, चटगांव, साल 2024
161 – गैरी कर्स्टन और निकी बोए बनाम IND, बेंगलुरु, साल 2000
157 – नील मैकेंजी और हाशिम अमला बनाम IND, चेन्नई, साल 2008

विज्ञापन

141 रन बनाकर नाबाद

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टोनी डी जोर्जी 211 गेंदों में 141 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और शतक जड़ा। उन्होंने 198 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 106 रन बनाए थे। अफ्रीका पहले दिन का खेल खत्म होने तक 81 ओवर में 307/2 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ