Tilak Varma Records: रांची में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टी20 टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके भी जड़े. इस मुकाबले में भले ही भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तिलक ने इस पारी के दम पर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले टी20 क्रिकेट में कोई नहीं हासिल कर सका था. वहीं, इस पारी के दौरान उन्होंने विराट कोहली के दो बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं.
तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20I में नाबाद 44 रनों की पारी के दौरान तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ तिलक इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी औसत 40 से अधिक और स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का रहा है. तिलक ने अपने 175 टी20 मैच की 166वीं पारी में 5000 रनों का आंकड़ा पार किया है. उनके नाम टी20 में कुल 5031 रन हो गए हैं और इस दौरान उनका औसत 41.57 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 145.36 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं.
तिलक ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
वहीं, तिलक भारत के लिए 5000 टी20 रन बनाने वाले 5वें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली ने 167वीं टी20 पारी में 5000 रन पूरे किए थे, जबकि तिलक ने उनसे एक पारी पहले ही यह आंकड़ा छू लिया है. फिलहाल केएल राहुल के नाम भारत की ओर से सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 143 पारियों में 5000 टी20 रन पूरे करने का कारनामा किया था.
T20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी
केएल राहुल – 143 पारी
ऋतुराज गायकवाड – 145 पारी
शुभमन गिल – 154 पारी
अभिषेक शर्मा – 165 पारी
तिलक वर्मा – 166 पारी
विराट कोहली – 167 पारी
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा OUT, वैभव सूर्यवंशी IN…वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
इस मामले में भी कोहली को छोड़ा पीछे
तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैंच में भारतीय पारी के 20वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े थे. इसी के साथ तिलक अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में वह दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. तिलक और कार्तिक दोनों ने टी20I में आखिरी ओवर में कुल 9 छक्के लगाए हैं. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और शिवम दुबे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टी20I में आखिरी ओवर में कुल 8-8 छक्के जड़े थे.
T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय
20 छक्के- हार्दिक पंड्या (110 गेंद)
15 छक्के- रिंकू सिंह (56 गेंद)
13 छक्के- सूर्यकुमार यादव (34 गेंद)
12 छक्के- एमएस धोनी (132 गेंद)
9 छक्के-तिलक वर्मा (36 गेंद)
9 छक्के- दिनेश कार्तिक (49 गेंद)
8 छक्के- विराट कोहली (58 गेंद)
8 छक्के- शिवम दुबे (33 गेंद)
7 छक्के- अक्षर पटेल (85 गेंद)
6 छक्के- रोहित शर्मा (31 गेंद)
ये भी पढ़ें- 6 दिन में 316 रन… वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
31 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines