6 दिन में 316 रन… वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shai Hope: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भारत के दौरे पर अपने बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं. होप ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ वेस्टइंडीज को जीत दिलाई, बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
शाई होप ने दूसरे टी20 में जड़ा शानदार शतक (PIC Credit - ANI)
Shai Hope Creates History: भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. पिछले 6 दिनों में होप ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 278 रन बनाकर शुभमन गिल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे होप ने टी20 सीरीज में भी अपना शानदार फॉर्म को जारी रखा है. पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में वह एक अर्धशतक और एक शतक के साथ 154 रन बना चुके हैं.
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 162 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. इसके बाद पहले टी20 मुकाबले में 52 रन बनाए, जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने नाबाद 102 रन ठोक दिए. इस तरह पिछले 6 दिनों में भारत के खिलाफ तीन पारियों में होप ने कुल 316 रन बना डाले और इस दौरान वह सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर होप ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले किसी भी क्रिकेटर ने हासिल नहीं किया था.
विज्ञापन
शाई होप ने रच नया इतिहास
दरअसल, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 दिनों के अंदर वनडे में 150 और टी20I में 100 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर अमेलिया केर के नाम थी, जिन्होंने 7 दिनों के भीतर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक और वनडे में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी.
वहीं, मेंस क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन होप के कमाल के बाद वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. रोहित अपने करियर में तीन बार यह कमाल किया हैं. हांलांकि, उन्होंने वनडे में 150 से अधिक और टी20 में 100 रन का आंकड़ा 8 या 9 दिनों के अंतराल में पार किया था.
विज्ञापन
STAT: The shortest gap between an ODI 150 and a T20I century:
◼️ 6 days – Shai Hope, 2026 (162* vs IND, ODI & 102* vs IND, T20I)
◼️ 7 days – Melie Kerr, 2026 (105 vs SA, T20I & 179* vs SA, ODI)
◼️ 8 days – Rohit Sharma, 2018 (162 vs WI, ODI & 111* vs WI, T20I)
ODI में 150 रन और T20I में शतक के बीच सबसे कम समय का अंतर
6 दिन – शाई होप, 2026 (162* बनाम IND, ODI और 102* बनाम IND, T20I) 7 दिन – अमेलिया केर, 2026 (105 बनाम SA, T20I और 179* बनाम SA, ODI) 8 दिन – रोहित शर्मा, 2018 (162 बनाम WI, ODI और 111* बनाम WI, T20I) 9 दिन – रोहित शर्मा, 2015 (106 बनाम SA, T20I और 150 बनाम SA, ODI) 9 दिन – रोहित शर्मा, 2017 (208* बनाम SL, ODI और 118 बनाम SL, T20I)
– Hundred in 2nd ODI Match. – Hundred in 3rd ODI Match. – Fifty in 1st T20I Match. – Fifty in 2nd T20I Match.
4TH CONSECUTIVE FIFTY PLUS SCORES FOR CAPTAIN SHAI HOPE IN THIS TOUR Vs INDIA. 👏 pic.twitter.com/bWJpXTFbyU
इतना ही नहीं, शाई होप ने अपने शतक के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. होप भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले और दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. भारत के खिलाफ उनके नाम टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में 1-1 शतक दर्ज है, जबकि वनडे में वह पांच बार शतक लगा चुके हैं. वहीं, होप ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल और एविन लुईस की बराबरी भी कर ली.
इन तीनों खिलाड़ियों के नाम अब 2-2 टी20 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं. इसके अलावा, होप ने भारत के खिलाफ महज 45 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है. उनसे पहले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.