The Hundred 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड में खेले जा रहे मेंस द हंड्रेड 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 16 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एक तरफ 2022 की चैंपियन रॉकेट्स की नजरें दूसरी बार द हंड्रेड का खिताब जीतने पर होंगी, तो वहीं सुपर जायंट्स की टीम पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.
पहले मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के नाम से जाने जाने वाली सुपर जायंट्स की टीम इससे पहले 2022 और 2023 में लगातार दो बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उसे हार मिली. 2022 में रॉकेट्स की टीम ने ही उसे मात दी थी. ऐसे में अब सुपर जायंट्स के पास हिसाब चुकता करने का मौका है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस खिताबी मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
किसका पलड़ा है भारी?
फाइनल से पहले ट्रेंट रॉकेट्स को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. रॉकेट्स ने लीग स्टेज में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और एक मुकाबले में सुपर जायंट्स को भी 6 विकेट से हराया था. हालांकि, फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दोनों टीमों पर दबाव होगा. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं. रॉकेट्स की टीम में टिम डेविड, बेन डकेट, फिन एलन और सैम बिलिंग्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं.
वहीं, सुपर जायंट्स के पास जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, माइकल ब्रेसवेल और पॉल वॉल्टर जैसे कई बड़े मैच विनर हैं. अब फाइनल में रॉकेट्स की टीम अपने दूसरे खिताब की तलाश में उतरेगी, जबकि सुपर जायंट्स की टीम पहली बार द हंड्रेड की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहेगी.
कब और कहां होगा द हंड्रेड 2026 का फाइनल मुकाबला?
ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच मेंस द हंड्रेड 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 16 अगस्त को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
ट्रेंट रॉकेट्स बनाम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स मेंस द हंड्रेड 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे बजे शुरू होगा. 100 गेंदों का यह खिताबी मुकाबला करीब 12 बजे तक खत्म होगा.
भारत में कहां देखें लाइव?
भारत में द हंड्रेड 2026 का फाइनल टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों के जरिए देखा जा सकता है. भारतीय फैंस फाइनल मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स JioHotstar और FanCode पर खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बारिश से रद्द हुआ गॉल टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का समीकरण, टीम इंडिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
The Hundred Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
ट्रेंट रॉकेट्स: टिम डेविड, बेन डकेट, फिन एलन, मिशेल सैंटनर, क्रेग ओवरटन, लुईस ग्रेगरी, सैम बिलिंग्स (कप्तान), एनेरिन डोनाल्ड, मैट हेनरी, डैनी ब्रिग्स, बेन मेयस, ब्रैड करी, मोहम्मद आमिर, बेन रेन, डैन मौसली, लुईस किम्बर, टॉम बैंटन, बेन सैंडरसन और कैल्विन हैरिसन.
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स: लुईस डु प्लॉय, पॉल वॉल्टर, गस एटकिंसन, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, टिम साइफर्ट, नूर अहमद, जोश टंग, टॉम हार्टले, माइकल ब्रेसवेल, मैक्स होल्डन, टॉम मूर्स, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, तवांडा मुईये, जेम्स सेल्स, एडम फिंच, सन्नी बेकर और लियाम डॉसन.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ भी ‘शर्मसार’, 2026 में ऑस्ट्रेलिया का रहा है बुरा हाल
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines