Champions Trophy 2025 SA vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर देखने को मिलेगी। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका टीम सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। वहीं, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान सामने आया है। टेम्बा ने कीवी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।
हार के बाद क्या बोले टेम्बा बावुमा?
न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह औसत से बेहतर था। शायद अगर यह 350 होता, तो हम स्कोर का पीछा करने के लिए खुद को तैयार कर लेते। आज हमारे पास एक या दो साझेदारिया थीं, लेकिन हमें मेरी या रासी की जरूरत थी और उनके दो बल्लेबाजों ने जो किया, उसे दोहराना था। उन्होंने वास्तव में हमें शुरू से ही दबाव में रखा।”
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: स्टीव स्मिथ के बाद अब बांग्लादेश के इस दिग्गज ने वनडे फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान
आगे टेम्बा ने बताया कि “जिस तरह से कीवी बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में खेला। उन्हें बधाई, उनके बल्लेबाजों, रचिन और विलियमसन और यहा तक कि आने वाले बल्लेबाजों, मिचेल और फिलिप्स को भी श्रेय दिया जाना चाहिए। हम 125/1 पर थे, हमें विपक्ष को वापसी करने का मौका नहीं देना था। हमें खेल में महत्वपूर्ण क्षणों का ध्यान रखना था।”
न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए थे। कीवी टीम की तरफ से रचिन रवींद्र ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 312 रन ही बना पाई थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने नाबाद 100 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ Final: कुलदीप पर गिरेगी गाज? फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
44 mins agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
1 hr agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
1 hr agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
1 hr agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
2 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
3 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
4 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines