India Tour of West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रहा है. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है. हालांकि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मुकाबलों का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है. मौजूदा सीरीज के बाद दोनों टीमें 2027 में एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा कर सकती है, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 10 मुकाबले खेले जाएंगे.
2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज जाएगी टीम इंडिया!
दरअसल, कैरेबियन क्रिकेट के सैंटोकी के पॉडकास्ट के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले साल होने वाली सीरीज का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम 2027 में वेस्टइंडीज का दौरा कर सकती है. इस दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने की संभावना है. माना जा रहा है कि यह दौरा जुलाई-अगस्त के आसपास हो सकता है.
हालांकि, इस सीरीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन अगर यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयोजित होती है, तो टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती है.
भारत ने आखिरी बार कब किया था वेस्टइंडीज का दौरा?
भारतीय टीम ने आखिरी बार वेस्टइंडीज का दौरा साल 2023 में किया था. उस दौर पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी, जबकि वनडे सीरीज 2-1 से जीती. हालांकि, टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने 3-2 से जीत दर्ज की थी. यह दौरा भी जुलाई-अगस्त के महीने में हुआ था. इसके बाद वेस्टइंडीज दो बार भारत के दौरे पर आ चुकी है.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: खतरे में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर नंबर-1 के दावेदार
6 अक्टूबर से शुरू होगी 5 मैचों की टी20 सीरीज
फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की. भारत ने शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम किए, जबकि वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में जीत हासिल की. अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर से शुरू होगा और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की फिर हुई घनघोर बेइज्जती, IND vs PAK मैच को लेकर WCL ने PCB की अजीबोगरीब शर्तें मानने से किया इनकार
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
27 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
40 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines