Team India Victory Parade: भारतीय टीम ने गुरुवार 4 जुलाई को मुंबई में टी20 विश्व कप की जीत का जश्न मनाते हुए मेगा रोड शो निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों और ट्रॉफी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान थोड़ी भगदड़ हुई और भीड़ में कई लोगों की हालत खराब हो गई। किसी की हड्डी टूट गई तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हो गई। जिसके बाद कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। भगदड़ के बाद के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा हादसे की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने साझा की है।
मुंबई पुलिस ने दी घायलों की जानकारी
इस हादसे की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने आए कई प्रशंसकों की हालत बिगड़ गई, कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हुई। 10 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जिन दो लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें से एक की हड्डी टूट गई है और दूसरे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
दम घुटने से बेहोश हुई एक महिला
भारतीय टीम ने 29 जून को विश्व कप का खिताब जीत लिया था। इसके बाद टीम इंडिया खराब मौसम और तूफान के चलते बारबाडोस में फंस गई थी। जिसके बाद 4 जुलाई को टीम इंडिया भारत वापस लौटी। ऐसे में फैंस को टीम इंडिया का बेसब्री से इंतजार था। टीम इंडिया की इस विक्ट्री परेड को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला दम घुटने से बेहोश होती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद पुलिस ने महिला को कंधे पर उठाकर भीड़ से बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें:- वानखेड़े स्टेडियम में क्या हार्दिक के साथ हुई बदतमीजी? ‘वंदे मातरम’ गाने के दौरान फेंकी गई ये चीज
भीड़ से हुआ काफी नुकसान
टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ देखने की खुशी में कई फैंस ने गाड़ियों को भी नुसकान पहुंचाया। दरअसल जीत की खुशी में फैंस गाड़ियों की छतों पर चढ़कर भी नाचे थे, जिससे कई गाड़ियों की छत को नुकसान पहुंचा है। मरीन ड्राइव से टीम इंडिया का रोड शो गुजरने के बाद सड़कों पर टूटा हुआ पोल और काफी सारे जूते-चप्पल भी बिखरे हुए देखे गए।
ये भी पढ़ें:- वानखेड़े में गूंजा ‘वंदे मातरम’, विराट-हार्दिक ने बना दिया माहौल; देखें खास Video
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के दौरान टीम इंडिया के साथ क्यों नजर नहीं आए रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
15 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
42 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines