वानखेड़े स्टेडियम में क्या हार्दिक के साथ हुई बदतमीजी? 'वंदे मातरम' गाने के दौरान फेंकी गई ये चीज

Hardik Pandya Sing Vande Mataram : वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने विक्ट्री परेड के दौरान जोर-जोर से वंदे मातरम गाया। इस दौरान दर्शकों की तरफ से हार्दिक के ऊपर एक चीज फेंकी गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

HARDIK PANDYA

HARDIK PANDYA

Hardik Pandya : टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारत लौटकर जमकर जश्न मनाया। 4 जुलाई को टीम इंडिया ने पहले मुंबई में मेगा रोड शो किया, इसके बाद टीम इंडिया को सम्मानित करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में एक प्रोग्राम किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ने वंदे मातरम की गूंज के साथ टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को देखा।

विज्ञापन

सभी खिलाड़ी वंदे मातरम गाते हुए पूरे मैदान में घूमे थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या और विराट कोहली सबसे आगे चल रहे थे। तभी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में से किसी ने हार्दिक के ऊपर एक चीज फेंकी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसपर अब सवाल उठ रहा है कि क्या वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक के साथ बदतमीजी हुई?

विज्ञापन

हार्दिक के ऊपर फेंकी शर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में जब सभी खिलाड़ी वंदे मातरम गाते हुए आगे बढ़ रहे थे, तब हार्दिक की तरफ किसी ने शर्ट फेंकी। हालांकि इस शर्ट को पांड्या ने कैच करके नीचे फेंक दिया था। इस दौरान हार्दिक के पीछे मौजूद जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान इस मैदान पर हार्दिक को खूब ट्रोल किया गया था लेकिन अब इसी मैदान पर फैंस द्वारा हार्दिक को चीयरअप भी किया गया। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस हार्दिक-हार्दिक चिल्ला रहे थे।

विज्ञापन

विराट-हार्दिक ने फैंस में भरा जोश

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम में तिरंगा लेकर वंदे मातरम गाते हुए परेड निकाली। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या काफी जोर-जोर से वंदे मातरम गा रहे थे। इन दोनों का जोश देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों में भी जोश भर गया। इस दौरान विराट और हार्दिक ने एक अलग ही माहौल बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ