हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैच खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

BCCI International Home Season 2024-25: टीम इंडिया के होम सीजन का ऐलान हो चुका है। इंटरनेशनल होम सीजन की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होगी।

विज्ञापन
IND vs BAN

BCCI International Home Season 2024-25: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, टी-20 और वनडे सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के इंटरनेशनल होम सीजन की शुरुआत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी। पहला टेस्ट चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट खेला जाएगा। ये मुकाबला कानपुर में होगा। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। तीन T20I धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।

इंग्लिश टीम खेलेगी व्हाइट बॉल सीरीज

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। जिसका पहला टेस्ट 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट पुणे और तीसरा टेस्ट मुंबई में खेला जाएगा। खास बात यह है कि नए साल के आगमन पर रोमांचक व्हाइट-बॉल मुकाबला देखने को मिलेगा। इंग्लैंड की टीम पांच T20 और तीन ODI मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी। यानी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के भारत दौरे पर टीम इंडिया कुल 16 मैच खेलेगी।

विज्ञापन

कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे

बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के भारत दौरे पर कुल 16 मैच खेले जाएंगे। इसमें बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की टी-20 सीरीज शामिल है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज शामिल है। यानी वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी टाइट रहेगा। वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरा करेगी। जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया होम ग्राउंड पर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों से भिड़ती नजर आएगी।

ये है होम सीरीज का पूरा शेड्यूल 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 

विज्ञापन

पहला टेस्ट: 19 सितंबर से 23 सितंबर, चेन्नई, सुबह- 9.30 बजे से

दूसरा टेस्ट: 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, कानपुर, सुबह 9.30 बजे से

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज 

पहला T20i मैच: 6 अक्टूबर, धर्मशाला, शाम 7 बजे से

विज्ञापन

दूसरा T20i मैच: 9 अक्टूबर, दिल्ली, शाम 7 बजे से

तीसरा T20i मैच: 12 अक्टूबर, हैदराबाद, शाम 7 बजे से

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 

पहला टेस्ट: 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, बेंगलुरु, सुबह 9.30 बजे से

विज्ञापन

दूसरा टेस्ट: 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, पुणे, सुबह 9.30 बजे से

तीसरा टेस्ट: 1 नवंबर से 5 नवंबर, मुंबई, सुबह 9.30 बजे से

विज्ञापन

इंग्लैंड का भारत दौरा (5 T20i, 3 ODI) 

पहला T20i मैच: 22 जनवरी, चेन्नई, शाम 7 बजे से

दूसरा T20i मैच: 25 जनवरी, कोलकाता, शाम 7 बजे से

तीसरा T20i मैच: 28 जनवरी, राजकोट, शाम 7 बजे से

चौथा T20i मैच: 31 जनवरी, पुणे, शाम 7 बजे से

पांचवां T20i मैच: 2 फरवरी, मुंबई, शाम 7 बजे से

तीन मैचों की वनडे सीरीज

पहला वनडे: 6 फरवरी, नागपुर, दोपहर 1:30 बजे से

दूसरा वनडे: 9 फरवरी, कटक, दोपहर 1:30 बजे से

तीसरा वनडे: 12 फरवरी, अहमदाबाद, दोपहर 1:30 बजे से

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: विराट-रोहित के बीच छिड़ी नंबर 1 बनने की जंग! कौन पहले तोड़ेगा ये बड़ा रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने किया सुसाइड, चौथी मंजिल से लगाई छलांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola