IND VS AFG: विराट-रोहित के बीच छिड़ी नंबर 1 बनने की जंग! कौन पहले तोड़ेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

IND Vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 में आज मुकाबला होने वाला है। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है।

Munawar Faruqui (30)

T20 World Cup 2024: भारत का सुपर 8 में पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। इस मैच टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को मजबूत करने की होगी। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच जंग छिड़ गई है। इस रोचक जंग में दोनों ही दिग्गजों के पास एक-दूसरे से आगे निकलने का मौका होगा। तो आइये जानते हैं कि टी 20 वर्ल्ड कप के बीच इन दोनों दिग्गजों के बीच कौन सी रेस लगी हुई है।

विज्ञापन

बाबर के नाम दर्ज है टी 20 में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम दर्ज है। बाबर ने अभी तक 123 मैचों की 116 पारियों में 4145 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। ऐसे में अभी बाबर के पास अपने रन बढ़ाने का कोई भी मौका नहीं है। इसके अलावा उन्हें फिलहाल कोई टी 20 मैच भी नहीं खेलने हैं। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास उन्हें पीछे छोड़ कर नंबर वन बनने का मौका है।

कोहली और रोहित के पास है मौका

विज्ञापन

अगर टी 20 में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 120 मैच की 112 पारियों में 4042 बनाए हैं। जबकि रोहित शर्मा के नाम 154 मैचों की 146 पारियों में 4042 रन दर्ज हैं। इसके मतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही एक साथ एक ही मुकाम पर खड़े हैं। हालांकि कोहली का एवरेज रोहित शर्मा से बेहतर है। इसी वजह से वो इस लिस्ट में आगे हैं। ऐसे में दोनो खिलाड़ियो के पास बाबर आजम को पीछे छोड़ने का मौका है।

उन्हे बाबर को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 104 रन की जरूरत है। ऐसे में दोनों खिलाडियों के पास इस मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका है। टीम इंडिया को सुपर 8 में अभी तीन मैच खेलने हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि रोहित और विराट में कौन पहले इस रिकॉर्ड को तोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ