हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में 9 IPL फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों की 'चांदी', लेकिन चैंपियन RCB का एक भी प्लेयर नहीं, देखें पूरी लिस्ट

India T20I Squad: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. चयनित स्क्वॉड में आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाली 10 में से 9 फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों को जगह मिली है, सिर्फ चैंपियन RCB के एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया.

विज्ञापन
India T20I Squad

India T20I Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार आयरलैंड दौरे पर एक्शन में नजर आएगी. भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी और इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई ने शनिवार, 6 जून को इन दोनों दौरों के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया.

चयनकर्ताओं ने इन तीनों स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को निराशा भी हाथ लगी. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि आईपीएल 2026 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का एक भी खिलाड़ी भारतीय टी20 टीम या एशियन गेम्स स्क्वॉड में जगह नहीं बना सका. आइए जानते हैं किस IPL फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है.

टीम इंडिया में किस IPL फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा खिलाड़ी?

भारतीय टी20 टीम के घोषित स्क्वॉड में सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों का चयन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ है. इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. इसके अलावा, 6 IPL फ्रेंचाइजियों के दो-दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिली है. पंजाब किंग्स से नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह का चयन हुआ है. राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई को मौका मिला है.

विज्ञापन

वहीं, मुंबई इंडियंस से उपकप्तान बनाए गए तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को चुना गया है, हालांकि बुमराह सिर्फ एशियन गेम्स टीम का हिस्सा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से संजू सैमसन और शिवम दुबे को जगह मिली है. गुजरात टाइटंस से मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर का चयन हुआ है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स से वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा टीम में शामिल किए गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स से अक्षर पटेल और लखनऊ सुपर जायंट्स से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिला है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर श्रेयस अय्यर का पहला बयान आया सामने, कही दिल की बात

रजत पाटीदार को लेकर थी बड़ी उम्मीद

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने पूरे सीजन बल्ले से अहम योगदान दिया और 15 मैचों में 501 रन बनाए. उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिलेगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, 9 जून से श्रीलंका में शुरू होने वाली इंडिया ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज के लिए घोषित स्क्वॉड में भी RCB का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है. ऐसे में लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली फ्रेंचाइजी के लिए यह फैसला काफी हैरान करने वाला माना जा रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें- Shreyas Iyer बने भारत के नए T20I कप्तान, तो सूर्या, रोहित और अगरकर ने क्या कहा? ‘सरपंच साहब’ के रिएक्शन ने भी लूटी महफिल!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola