IND vs NZ, Shreyas Iyer: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 87 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
जवाब में उतरी भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का दवाब झेल नहीं सकी और पूरी टीम 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. रनों के लिहाज से यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले श्रेयस अय्यर की ही कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार मिली थी.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार मिली है. रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे बड़ी हार इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी, जो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही आई थी. 2026 में नॉटिंघम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी थी. उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और टीम महज 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
इस लिस्ट में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली 87 रनों की हार दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, साल 2019 में न्यूजीलैंड ने ही भारत को 80 रनों से हराया था, जो भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार है. इसके अलावा, 2026 में अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 76 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
T20I में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)
- 125 रन बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2026
- 87 रन बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026
- 80 रन बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन 2019
- 76 रन बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 2026
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली हार का ठिकरा, बताया कहां फिसला मैच
टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी शतक जड़ा और 49 गेंदों में 107 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के लगाए. उनके अलावा, माइकल ब्रेसवेल ने 65 रन और फिन एलन ने 31 रन जोड़े. वहीं, 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि ईशान किशन अपना खाता तक नहीं खोल सके.
इसके बाद अभिषेक शर्मा भी 27 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, अक्षर पटेल 7 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 28 रन और प्रिंस यादव 18 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि, किसी भी बल्लेबाजी की पारी भारत को जीत के करीब नहीं पहुंचा सकी. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर और मैथ्यू फिशर ने 2-2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें- कप्तानी में श्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
27 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
41 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
4 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines