County Championship: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी बुरी तरह से फेल हो गई थी। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों की जमकर आलोचना हुई थी। भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के दौरान ही कई भारतीय खिलाड़ी काउंटी चैंपियनशिप में भी खेल रहे हैं। जहां पर खेल रहे सभी स्टार खिलाड़ी फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही एक भारतीय स्टार स्पिनर की काउंटी में जमकर पिटाई हो गई है। इसी के साथ इस खिलाड़ी का कमबैक करना भी बेहद मुश्किल हो गया है।
फेल हुआ भारतीय स्टार गेंदबाज
काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थहैम्पटनशायर और केंट के बीच खेले जा रहे मुकाबले में स्टार भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल भी खेल रहे हैं। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल काउंटी में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं, लेकिन वो फिलहाल ऐसा करने में नाकाम हो रहे हैं। चहल ने नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए पहली पारी में 42 ओवर फेंके। जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 129 रन लुटाए। चहल हालांकि पिछले काउंटी सीजन में सफल रहे थे, ऐसे में उनसे बड़ी उम्मीद थी। युजवेंद्र चहल फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो रहे हैं।
खलील अहमद भी हुए बुरी तरह से फेल
युजवेंद्र चहल ही नहीं काउंटी चैंपियनशिप में तेज गेंदबाज खलील अहमद भी खेल रहे हैं। एसेक्स और यॉर्कशायर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में खलील अहमद खेल रहे हैं। एसेक्स के गेंदबाज खलील ने कुल 9 ओवर गेंदबाजी की है। जिसमें उन्होंने 40 रन लुटा दिए, लेकिन विकेट एक भी उनके हाथ नहीं लगा है। हालांकि काउंटी भी भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तिलक वर्मा और ईशान किशन दोनों ने ही बल्ले से अपनी डेब्यू पारियां में कमाल किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में यशस्वी जायसवाल को कैच छोड़ने की मिली सजा, क्या एजबेस्टन में होगा ये बदलाव?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines