Team India squad for Women’s Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. जेमिमा को इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2026 के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा था. इस चोट के चलते अब वह आगामी एशिया कप और एशियन गेम्स से भी बाहर हो गई हैं. BCCI ने जेमिमा के बाहर होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. साथ ही बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है. चयनकर्ताओं ने जेमिमा की जगह सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया है.
जेमिमा की जगह प्रतिका रावल को मिला मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार, 14 अगस्त को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जेमिमा रोड्रिग्स को 3 अगस्त को इंग्लैंड में खेले जा रहे टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में उनकी जांच की और जांच में गंभीर चोट की पुष्टि हुई. ऐसे में जेमिमा यूएई में 28 अगस्त से होने वाले महिला एशिया कप और 17 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं. बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने एशिया कप के लिए जेमिमा की जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया है.
द हंड्रेड में शानदार फॉर्म में थीं जेमिमा
जेमिमा रोड्रिग्स द हंड्रेड विमेंस 2026 सीजन में सदर्न ब्रेव की ओर से खेल रही थीं, जहां उन्होंने 6 मुकाबले खेले और 35.75 की शानदार औसत से 143 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.19 का रहा. हालांकि, टूर्नामेंट के बीच में ही जेमिमा को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें द हंड्रेड से बाहर होना पड़ा. इसके बाद वह इलाज के लिए भारत लौट आईं और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मेडिकल टीम ने उनकी जांच की.
चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अब एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है. 26 वर्षीय जेमिमा अब क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि वह जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करें.
प्रतिका रावल ने अब तक नहीं खेला है एक भी टी20 मैच
जेमिमा रोड्रिग्स की जगह भारतीय टीम में शामिल हुईं प्रतिका रावल भारत के लिए टेस्ट और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. इतना ही नहीं, वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी अब तक कोई मैच नहीं खेली हैं. ऐसे में 25 साल की प्रतिका को आगामी महिला एशिया कप 2026 में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.
गौरतलब है कि प्रतिका को फिलहाल एशिया कप 2026 के लिए जेमिमा का रिप्लेसमेंट बनाया गया है. एशियन गेम्स 2026 में वह खेलेंगी या नहीं, इसका फैसला टीम मैनेजमेंट बाद में करेगी.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! वार्म-अप मैच में चोटिल हुए बाबर आजम, मैदान से जाना पड़ा बाहर
एशिया कप 2026 के लिए भारत की अपडेटेड टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.
ये भी पढ़ें- पत्नी और खुद को जान से मारने की मिली धमकी पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
6 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
39 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines