पत्नी और खुद को जान से मारने की मिली धमकी पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Sourav Ganguly: सौरव गांगुली को हाल ही में 2 पत्र भेजा गया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. पत्र में आपत्तिजनक और आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद दादा ने पुलिस में शिकायत की थी. अब उन्होंने पहली बार इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को कुछ दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के दफ्तर में कूरियर के जरिए लेटर पहुंचा था, जिसमें गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई थी. अब सौरव ने इस पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और मीडिया के सामने बयान दिया है.

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दादा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. अब दादा ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. गांगुली ने इस दौरान भरोसा जताया कि एजेंसिया जांच कर रही हैं. गांगुली ने भरोसा जताया है कि पुलिस इस मामले पर सख्त कदम उठाएगी. दादा ने आगे कहा कि पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है तब समय के साथ सब ठीक हो गया था. इस बार भी स्थिति समान्य हो जाएगी. गांगुली ने ये भी कहा कि उनके पास पर्याप्त सुरक्षा है.

विज्ञापन

6 महीने से लगातार मिल रही है धमकी

सामने आई जानकारी के मुताबिक दादा और उनके परिवार को पिछले 6 महीने से इस तरह के संदिग्ध पत्र मिल रहे हैं. शुरुआत में परिवार ने इसे नजरअंदाज किया. उन्हें लगा कि कोई सनकी फैंस इस तरह की हरकत कर रहा होगा.

विज्ञापन

लेकिन हाल ही में कूरियर से आए 2 पत्र ने दादा और उनके परिवार को पुलिस थाने में शिकायत करने के लिए मजबूर कर दिया. CAB के दफ्तर में हाल ही में 2 पत्र मिले थे. इन लिफाफों में गांगुली, उनकी पत्नी और कर्मचारियों को जान से मारने की बात अंग्रेजी में लिखी गई थी.

पत्र में बेहद आपत्तिजनक और आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद गांगुली और बंगाल क्रिकेट संघ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सौरव से पहले गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह और राहुल द्रविड़ को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ