टीम इंडिया ने 14 दिन में पलटा पूरा खेल, इंग्लैंड से छीन ली नंबर-1 की कुर्सी

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इसी के साथ भारत ने अपना खोया हुआ मुकाम हासिल कर लिया.

Image Credit: X

Image Credit: X

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने अब तक खेले गए 2 मैच में जीत हासिल की. इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन रहा था. ऐसे में टीम इंडिया आईसीसी टी-20 रैंकिंग में अब इंग्लैंड को पछाड़ते हुए अपनी बादशाहत वापस हासिल कर चुकी है.

विज्ञापन

भारत ने हासिल की बादशाहत

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. भारत इस सीरीज में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. इंग्लैंड ने भारत को पांचवें मैच में हराते हुए आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारत की नंबर-1 की कुर्सी छीन ली थी. लेकिन अब भारत ने जिम्बाब्वे को लगातार 2 मैच में हराकर अपना मुकाम फिर से हासिल कर लिया है. भारत और इंग्लैंड के अब 268 अंक हो गए हैं. लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से भारत नंबर 1 पर आ गई है, जबकि इंग्लैंड दूसरे नंबर पर खिसक गई है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज पर कब्जा

आयरलैंड दौरे से पहले बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया था. लेकिन उन्हें बतौर कप्तान शुरुआत में निराशा हाथ लगी. भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही सीरीज गंवाई थी. हालांकि अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने अपना जीत का खाता खोल दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा मैच 26 जुलाई को ही खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की नजरें क्लीन स्वीप पर रहने वाली हैं. हालांकि जिम्बाब्वे अपनी इज्जत बचाना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ