IND vs SA: संजू सैमसन IN, जसप्रीत बुमराह OUT, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

India vs South Africa 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. शुभमन गिल को अंतिम एकादश से बाहर किया जा सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह भी चौथे टी-20 मैच से बाहर हो सकते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि मेहमान टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाना है. माना जा रहा है कि इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं.

सलामी जोड़ी में हो सकता है बदलाव

अब तक खेले गए 3 मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है. शुभमन गिल का हालिया फॉर्म खराब रहा है. वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में गिल का पत्ता चौथे टी-20 मैच से साफ हो सकता है. गिल की जगह पर संजू सैमसन को मौका मिलने की उम्मीद है. अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 3 मैच में गिल ने 28, 0, और 4 रन बनाए हैं. इस लिहाज से संजू को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

नंबर 3 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं. हालांकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर तिलक वर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है. लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या शिवम दुबे और जितेश शर्मा नजर आ सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग में भी हो सकता है बदलाव

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर होगा. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और 2-2 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा अर्शदीप सिंह मोर्चा संभाल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह का चौथे टी-20 मैच में भी बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि वह तीसरे मैच में भी निजी कारणों से भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

विज्ञापन

चौथे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ