हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? तीनों फॉर्मेट में होंगे कुल 12 मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Next Series: वेस्टइंडीज सीरीज के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे. यहां जानें सभी मैचों की तारीख, टाइमिंग, वेन्यू और पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

Team India Next Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 5 टी20 इंटरनेशनल, 5 वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं. भारत का यह न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा.

दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी, जिसके बाद वनडे सीरीज और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों की असली परीक्षा होगी और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

टी20 सीरीज से होगी न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी, जो 22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए चुनी गई श्रेयस अय्यर की कप्तानी टीम इंडिया में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया है. वैभव अब न्यूजीलैंड में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाते नजर आएंगे. टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमें वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में आमने-सामने होंगी. टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे.

विज्ञापन
मैचतारीखमैदानशहरभारतीय समय
पहला टी2022 अक्टूबर 2026हेगले ओवलक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
दूसरा टी2024 अक्टूबर 2026हेगले ओवलक्राइस्टचर्चदोपहर 12:30 बजे
तीसरा टी2027 अक्टूबर 2026स्काई स्टेडियमवेलिंगटनदोपहर 12:30 बजे
चौथा टी2030 अक्टूबर 2026ईडन पार्कऑकलैंडदोपहर 12:30 बजे
पांचवां टी201 नवंबर 2026सेडन पार्कहैमिल्टनदोपहर 12:30 बजे

फिर होगी 5 मैचों की वनडे सीरीज

टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस मुकाबले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन और हैमिल्टन में खेले जाएंगे. वहीं, आखिरी दो मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर होंगे. वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे.

मैचतारीखमैदानशहरभारतीय समय
पहला वनडे4 नवंबर 2026ईडन पार्कऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे7 नवंबर 2026स्काई स्टेडियमवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे10 नवंबर 2026सेडन पार्कहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे13 नवंबर 2026बे ओवलमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे15 नवंबर 2026बे ओवलमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs WI: गंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका? कप्तान ने खुद बताया कारण

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज में होगी असली परीक्षा

इस दौरे का अंतिम चरण सबसे रोमांचक होने वाला है और भारत-न्यूजीलैंड की टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी. यह टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच खेली जाएगी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है, जिससे जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी. पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, दूसरे टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा. टेस्ट मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होंगे.

मैचतारीखमैदानशहरभारतीय समय
पहला टेस्ट19–23 नवंबर 2026बेसिन रिजर्ववेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबर 2026हेगले ओवलक्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs WI T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा लिस्ट से बाहर, वेस्टइंडीज का कप्तान नंबर 1

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola