Team India Next Match: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की और 3-0 से सीरीज अपने नाम किया. वहीं, भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद फैंस के मन में बड़ा सवाल यह है कि अब टीम इंडिया कब एक्शन में होगी.
भारतीय टीम इसी महीने एशियन गेम्स में अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है. तो आइए जानते हैं भारतीय टीम अपना अगला मैच कब और किससे के खिलाफ खेलेगी?
एशियन गेम्स में 28 सितंबर को होगा भारत का पहला मैच
अफगानिस्तान को 3-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया जल्द ही जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगी. एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट इवेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होने जा रही है. पहले दिन मेजबान जापान और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी और उसी दिन हांगकांग चाइना और मलेशिया के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा.
वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलती नजर आएगी.
हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है तो भारत का मुकाबला किससे होगा. इस मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हालांकि, एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत से पहले टीम इंडिया एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी.
भारत और जापान के बीच 22 सितंबर होगा एतिहासिक टी20I मुकाबला
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया जापान के खिलाफ एक टी20I मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमें पहली बार किसी मैच में आमने-सामने होंगी. यह ऐतिहासिक मुकाबला 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस एकमात्र टी20 सीरीज का नाम ‘सुजुकी सीरीज’ रखा गया है. इस मैच में एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम ही खेलती नजर आएगी. यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए एशियन गेम्स से पहले वहां की परिस्थिति और तैयारी का अच्छा मौका होगा.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: मनु भाकर और तेजिंदरपाल सिंह तूर होंगे ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines