---विज्ञापन---

IND vs NZ: फाइनल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को क्यों पहनाए गए व्हाइट ब्लेजर, जानें वजह

Team India: भारतीय टीम के खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद व्हाइट ब्लेजर पहनाया गया था। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

---विज्ञापन---

Team India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर पहनाए गए। आखिर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को क्यों व्हाइट ब्लेजर पहनाए जाते हैं। ये सवाल सभी के मन में उठ रहा है। दरअसल जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर मोमेंटो के रूप में पहनाया जाता है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत साल 1998 में हुई थी।

लेकिन उस वक्त खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर नहीं दिए जाते थे। साल 2009 से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर पहनाने की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में बताया था कि ये ब्लेजर महानता का प्रतीक है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2025 10:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola