गौतम गंभीर के हेड कोच बनने को लेकर गांगुली का बड़ा बयान, किस तरफ कर रहा इशारा

Team India New Head Coach: टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। लेकिन इस लिस्ट में गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं गंभीर को लेकर अब सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

Team India New Head Coach sourav ganguly reaction gautam gambhir

Team India New Head Coach sourav ganguly reaction gautam gambhir

Team India New Head Coach: बीसीसीआई इन दिनों टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश कर रही है। मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई को एक बेहतर कोच की तलाश है जो टीम इंडिया को अच्छे से संभाल सके। टीम इंडिया के हेड कोच बनने की लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर का हेड कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं अब गंभीर को लेकर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी फ्रेंचाइजी का मेंटोर बनना और इंटरनेशनल टीम को कोचिंग देना काफी अलग है।

विज्ञापन

कोच बनने के लिए गंभीर अच्छे उम्मीदवार

टीम इंडिया का नया हेड कोच कौन होगा इसको लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हो रही है। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि कौन टीम इंडिया का अगला हेड कोच होगा। बीते दिनों रिपोर्ट्स सामने आई थी कि बीसीसीआई ने गंभीर से कोच बनने के लिए बात की है। वहीं अब सौरव गांगुली का गंभीर को लेकर एक बयान सामने आया है।

गांगुली का कहना है कि टीम इंडिया का कोच बनने के लिए गौतम काफी अच्छे उम्मीदवार हैं। लेकिन किसी फ्रेंचाइजी की टीम का मेंटोर बनना और एक हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल टीम को कोचिंग देने में काफी अंतर होता है। गंभीर ये सब अच्छे से जानते होंगे उनके ये भी पता होगा कि विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों को कैसे संभालना है। अगर वे टीम इंडिया के कोच बनते हैं तो अच्छे से खुद को टीम के साथ ढाल लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

केकेआर के चैंपियन बनने में निभाई अहम भूमिका

आईपीएल 2024 से पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मेंटोर के रूप में जुड़ गए थे। इस आईपीएल गंभीर ने केकेआर के खिलाड़ियों को काफी अच्छे से गाइड किया।

टीम के खिलाड़ियों ने भी माना कि गंभीर ने उनके साथ अच्छे से काम किया है जिसका नतीजा सबके सामने भी है। केकेआर तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है और तीनों बार गंभीर टीम का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले गंभीर ने अपनी कप्तानी में टीम को दो बार चैंपिंयन बनाया था, जबकि तीसरी बार गौतम मेंटोर के रूप में टीम के साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ